Indonesia : इंडोनेशिया के टोबेलो में गुरुवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 रही. भूकंप का केंद्र टोबेलो से 177 किमी उत्तर में था. इसकी गहराई 97.1 किमी पर थी. किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है. बता दें कि गुरुवार को अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में भी भूकंप महसूस किये गये थे. भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 265 किलोमीटर दूर स्थित था. वहीं तजाकिस्तान में सुबह 6:07 बजे 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. इसे भी पढ़ें - गया">https://lagatar.in/gaya-three-thieves-were-brutally-beaten-by-the-mob-one-died-two-are-in-critical-condition/">गया
: तीन चोरों को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, एक की मौत, दो की हालत नाजुक
: भाटापारा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप में टक्कर, 11 की मौत [wpse_comments_template]
: तीन चोरों को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, एक की मौत, दो की हालत नाजुक
गुजरात में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये थे
गुरूवार देर रात गुजरात में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. गुजरात के अमरेली में रात 11 बजकर 35 मिनट पर झटके महसूस किया गये है. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 थी. इलाके में एक ही दिन में ये तीसरी बार धरती दहली. जिसके चलते लोग खौफ में दिखे. पिछले कुछ दिनों से भारत में भी भूकंप से झटके महसूस हो रहे है. बुधवार दोपहर को दिल्ली एनसीआर में झटके महसूस हुई है. भूकंप का केंद्र नेपाल में था. रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता थी. वहीं बुधवार को दोपहर 1.30 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.4 थी. भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किलोमीटर भीतर थी. गौरतलब है कि बीते 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में भूकंप आया था. इस तबाही में मरने वाले का आंकड़ा 47 हजार है.यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक 15 लाख से अधिक लोग बेघर हो गये हैं. इसे भी पढ़ें - छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-tragic-road-accident-in-bhatapara-truck-pickup-collision-11-killed/">छत्तीसगढ़: भाटापारा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप में टक्कर, 11 की मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment