Search

 
 
 

उद्घाटन की बाट जोह रहा इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम

 
Ranchi: मोरहाबादी स्थित मंदिर मैदान में इंडोर स्टेडियम 5 साल बाद हैंडओवर को तैयार हो चुका है. जिला परिषद के अभियंता मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिन खामियों कि वजह से स्टेडियम हैंडओवर नहीं हो पाया था, उसे दस दिनों के भीतर दुरूस्त कर लिया जाएगा, और खेल विभाग को हैंडओवर किया जाएगा. बता दें कि स्टेडियम का शिलान्यास 2017 में हुआ था. तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास और खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने 12 नवंबर 2017 को इसका शिलान्यास किया था. करीब 5 करोड़ की लागत से इसके भवन और 3 बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण होना था. इसे पढ़ें- पैसे">https://lagatar.in/rajesh-kachhap-sought-extension-from-ed-to-reveal-the-source-of-money-interrogated-for-nine-hours/">पैसे

का सोर्स बताने के लिए राजेश कच्छप ने ED से मांगी मोहलत, नौ घंटे हुई पूछताछ
[caption id="attachment_548519" align="aligncenter" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/33-3.jpg"

alt="" width="1599" height="1200" /> शिलान्यास का शिलापट[/caption] 2022 में काम लगभग पूरा हो गया था, लेकिन कांट्रैक्टर द्वारा फॉल्स सिलिंग लगाने के कारण कॉर्क टच होने की संभावना जताई गई. फिर फॉल्स सिलिंग को हटाने का काम चलने लगा और स्टेडियम हैंडओवर नहीं हो सका. इसके बाद स्टेडियम सौंपने के बीच आया वहां लगा वुडन फ्लोर. इस खामी के बाद बहुत से पत्राचार हुए. स्टेडियम के बने हुए लगभग 1 साल से ज्यादा का समय हो चुका है. लेकिन अब भी इस स्टेडियम का उद्घाटन नहीं हुआ है. जिला परिषद के अभियंता से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि 10 दिनों में जो भी खामी है, उसे पूरा कर लिया जाएगा और स्टेडियम को खेल विभाग को हैंडओवर किया जाएगा. जिला विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने कहा कि वो लगातार इसपर नजर बनाए हुए हैं, और स्टेडियम का दौरा कर रहे है. जल्द स्टेडियम के उद्घाटन कराने की बात भी उन्होंने कही. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-intuc-holds-meeting-in-bccl-cv-area-demands-pension-revision/">धनबाद:

इंटक ने बीसीसीएल सीवी एरिया में की सभा, पेंशन रिवीजन की मांग
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही