Search

 
 
 

इंदौर : तेज रफ्तार बोलेरो ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, आठ मजदूरों की मौत, एक घायल

 
Indore :  मध्य प्रदेश के इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां बेटमा थाना क्षेत्र के धार अहमदाबाद बाइपास पर मजदूरों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गयी. इस हादसे में गाड़ी में मौजूद आठ मजदूरों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में चीख पुकार मच गयी. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती किया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

बाग टांडा से गुना जा रहे थे मजदूर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेटमा थाना क्षेत्र के धार अहमदाबाद बाइपास पर एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान धार जिले के बाग टांडा से गुना की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में मौजूद आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. वहींं बोलेरो के परखच्चे उड़ गये. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही