Search

 
 
 

डेंटल काउंसिल ऑफ झारखंड की जांच की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले इंद्रजीत

 
Ranchi : डेंटल काउंसिल ऑफ झारखंड की जांच की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस (आउटरीच) के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान इंद्रजीत ने स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी दी कि डेंटल काउंसिल ऑफ झारखंड को अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है. बिना चुनाव के ही आपसी मिलीभगत से सभी पदों पर कुछ विशेष लोगों को रखा गया है. सवाल उठाया कि किस आधार पर कमेटी का गठन किया गया है और कितने डेंटिस्ट ने वोट किया है. इलेक्शन कब और कहां हुई, सब जांच का विषय है.

रजिस्ट्रेशन के नाम पर लिया जा रहा है ज्यादा पैसा

इंद्रजीत ने आरोप लगाया है कि डेंटल काउंसिल आफ इंडिया में धनबाद के डॉ विवेक सिंह मेंबर हैं, ये सभी लोग आपस में मिलकर दोबारा इस पद पर बने हुए हैं. नए लोगों को मौका तक नहीं दिया जाता है. डेंटिस्ट के रजिस्ट्रेशन के नाम पर हर साल चार हजार की जगह 25 से 30 हजार प्रति रजिस्ट्रेशन लिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/31-dengue-patients-25-chikungunya-cases-found-in-ranchi/">रांची

में मिले डेंगू के 31 मरीज, चिकनगुनिया के 25 मामले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही