Search

 
 
 

घाटशिला कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीटिंग आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कालेज में चार वर्षीय यूजी सेमेस्टर वन में नामांकित विद्यार्थियों के लिए आयोजित परिचयात्मक कक्षा (इंडक्शन मीटिंग) के तीसरे दिन शुक्रवार को वाणिज्य एवं विज्ञान विषयों के विद्यार्थियों के साथ इंडक्शन मीटिंग हुई. इस मीटिंग में वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ एसके सिंह, रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद सज्जाद, बॉटनी विभाग के शिक्षक डॉ संजेश तिवारी, भौतिक विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ कन्हाई बारिक ने संबोधित करते हुए अपने-अपने विभागों के वर्ग संचालन के विषय में छात्रों को विस्तार से बताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-become-your-own-enemy-for-property-complaint-to-ssp/">जमशेदपुर

: संपत्ति के लिए अपने ही बने दुश्मन, एसएसपी से शिकायत

अनुशासनहीनता को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 

तत्पश्चात प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने सभी नव नामांकित विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कॉलेज नियमावली, कॉलेज के अंदर चल रहे विभिन्न इवेंट्स को बताते हुए कहा कि घाटशिला महाविद्यालय का एक गौरवशाली इतिहास रहा है. इसे बनाए रखने में कॉलेज के अंदर अनुशासन में रहना अति आवश्यक है. किसी भी हालत में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि दशहरा पूजा अवकाश तक सभी विषयों में मेजर एवं माइनर विषयों की पढ़ाई निरंतर जारी रहेगी. पूजा अवकाश के बाद सभी विद्यार्थियों का कामन विषयों में अंडरस्टैंडिंग इंडिया, इवीएस एवं डिजिटल एजुकेशन की पढ़ाई एक साथ करवाई जाएगी. इंडक्शन मीटिंग में कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ संदीप चंद्रा, नामांकन प्रभारी डॉ एस पी सिंह ने भी संबोधित किया. इस मौके पर प्रो सोमा सिंह, प्रो राम विनय कुमार श्याम, महाविद्यालय के कर्मचारी एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही