Search

 
 
 

डीएसपीएमयू के ईएलएल विभाग में हुआ इंडक्शन प्रोग्राम

 
Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर में शनिवार को बीए ऑनर्स 2022- 25 सेशन के विद्यार्थियों का इंडक्शन प्रोग्राम किया गया. इस कार्यक्रम में विभाग के कॉर्डिनेटर डॉ विनय भरत ने कहा कि विभाग आने वाले समय में अंग्रेजी के माध्यम से राज्य के सभी क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ने का काम करेगा. कुछ रीजनल साहित्य को ट्रांसलेट करने की कवायद शुरू भी हो चुकी है. साथ ही कुलपति से आग्रह किया कि विभाग में बेटियों के लिए सैनिटरी पैड्स की भी व्यवस्था की जाए, जिसका कुलपति ने अनुमोदन दिया.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध- कुलपति

कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्या ने कहा कि महज शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में अंतर है. नई शिक्षा नीति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. खुशी है कि विश्वविद्यालय समय से आगे चलते हुए राज्य को लीड कर रहा है. इसे भी पढ़ें – झामुमो">https://lagatar.in/jmm-counts-1000-days-achievements-of-hemant-sarkar/">झामुमो

ने गिनायी हेमंत सरकार की 1000 दिन की उपलब्धियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही