Search

 
 
 

औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी के अभ्यर्थियों ने JSSC से की रिजल्ट जारी करने की मांग

 
Ranchi : औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी परीक्षा का रिस्पॉन्स की और रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी जेएसएससी कार्यालय पहुंचे. रिजल्ट के अलावा जिन 310 अभ्यर्थियों का फॉर्म रद्द किया गया था. उनपर भी विचार नहीं करने का आग्रह किया गया. दरअसल अगस्त 2023 में औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, इसकी परीक्षा 28,29 नवंबर को हुई थी. 22 दिसंबर को आंसर की जारी हुआ था. जारी विज्ञापन में कहा गया था कि एक अभ्यर्थी एक से अधिक पोस्ट के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं, लेकिन कुछ अभ्यर्थियों ने एक से अधिक पोस्ट के लिए आवेदन किया था. जिसका विरोध अन्य अभ्यर्थियों ने किया और जेएसएससी को इसकी शिकायत भी की थी. इसपर जेएसएससी ने संज्ञान भी लिया. परीक्षा होने के बाद 310 अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द कर दिया. अब फिर से जेएसएससी इसपर विचार कर रही है. जिसका विरोध ऑल झारखंड सीआईटीएस कर रही है. ऑल झारखंड सीआईटीएस के लेटर हेड में जेएसएससी अध्यक्ष के नाम आवेदन लिखा गया है. इसे भी पढ़ें - अरविंद">https://lagatar.in/hearing-completed-in-court-regarding-bail-and-remand-of-arvind-kejriwal-leader-of-india-alliance-election-commission/">अरविंद

केजरीवाल की जमानत और रिमांड को लेकर कोर्ट में सुनवाई पूरी, INDIA गठबंधन के नेता चुनाव आयोग पहुंचे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही