Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश विफल, सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादी मार गिराये

Advertisement
Advertisement
Srinagar : सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आज शुक्रवार को चार आतंकवादियों को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. खबर है कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर के काला जंगल में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गयी है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, पीओजेके (पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर) से हमारी सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे चार आतंकवादी थलसेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर के काला जंगल में मारे गये. सुरक्षा बलों ने पिछले शुक्रवार को भी केरन सेक्टर के जुमागुंड क्षेत्र में पांच आतंकवादियों को मार गिराया था और घुसपैठ की कोशिश नाकाम की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही