Search

 
 
 

महंगाई चरम पर, रोजगार नहीं मिलने से युवाओं में आक्रोश : राजकुमार

 
झारखंड पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन Hazaribagh:  झारखंड पार्टी के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार कुशवाहा का जनसंपर्क अभियान जारी है. वो अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. वे लोगों से समर्थन देने की अपील कर रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने कटकमदाग प्रखंड के अडरा, बाघमरवा, सुल्ताना, बेंदी में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से वोट देने की अपील की. वहीं हजारीबाग नगर क्षेत्र के सरदार रोड, आजाद रोड आदि जगहों पर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि आपका भाई, आपका बेटा आपके दरवाजे तक पहुंचा है. आपके समर्थन और आशीर्वाद से संसद में आपकी आवाज बुलंद करने का काम करूंगा. एक बार जरूर मौका देकर देखें. कहा कि लोगों ने राष्ट्रीय पार्टियों को मौका दिया है मगर कोई हजारीबाग की जनता की उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतरा. और ना ही किसी भी क्षेत्र में विकास किया. महंगाई की मार आज चरम सीमा पर है. बेरोजगारी को लेकर युवाओं में आक्रोश का माहौल बन चुका है. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/the-people-of-giridih-rejected-pms-meeting-the-issue-is-missing-from-the-dictionary-thakur/">गिरिडीह

की जनता ने पीएम को नकारा, इस बार भी मुद्दे की बात शब्दकोष से रहे गायब : ठाकुर

मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर झारखंड पार्टी जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा, लाल किशोर दास, जिला संयोजक नारायण प्रसाद, जिला सचिव हसन बाबू, योगेंद्र प्रसाद, शमीम अहमद, समीर अहमद, राजा, सोनू, पप्पू, सत्यम, शिवम कुमार, शादाब कुरैशी, रिंकू, सोनू, बबलू शेख, रोशन ठाकुर, प्रदीप दास, अतीक अहमद, सौरभ कुमार, जावेद खान सहित सैकड़ो समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-चोरों">https://lagatar.in/i-will-give-sleep-to-thieves-i-will-empty-the-treasury-pm/">चोरों

की उड़ा दूंगा नींद, खाली कर दूंगा खजाना : पीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही