Search

 
 
 

महंगाई ने निकाला दम, कंपनियों ने कम कीमत के प्रीमियम प्रोडक्ट लांच किये

 
Lagatar Desk Ranchi: महंगाई ने आम लोगों की जिंदगी जीने की राह कठिन कर दी है. 2-4 प्रतिशत लोगों को छोड़ दें, तो सबका बजट बिगड़ गया है. हालात यह है कि एफएमसीजी कंपनियों ने अब प्रीमियम प्रोडक्ट्स के मिनी पैक को बाजार में उतारने का फैसला लिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉलगेट कंपनी ने टूथपेस्ट का एक मिनी पैक लांच किया है. मिनी पैक की कीमत 80 रुपये है. जबकि प्रीमियम कैटेगरी में पहले 170 रूपये का पैक बाजार में उपलब्ध था. एचयूएल कंपनी ने सर्फ एक्सेल के 10 रुपये का मिनी पैक लांच किया है. यह लिक्विड सर्फ है. इससे पहले प्रीमियम कैटेगरी में 110 रुपये का प्रीमियम पैक आता था. रेडिको खेतान कंपनी ने प्रीमियम वोदका प्रोडक्ट मैजिक मोमेंट का छोटा पैक लांच किया है. छोटा पैक 180 एमएल का होगा. अब तक वोदका का प्रीमियम प्रोडक्ट 350 एमएल का आता था. इसी तरह बिस्कुट बनाने वाली ब्रिटेनिया कंपनी ने अपने प्रीमियम प्रोडक्ट में एक पाउच को लांच किया है. इस पाउच की कीमत 15 रुपये रखी गयी है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही