Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मंहगाई की मार, दाल और तेल की कीमतों में 20-30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

Advertisement
Advertisement

Ranchi.  कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के साथ ही रोजमर्रा के इस्तेमाल में होने वाले खाद्य सामाग्री की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई हैं. बाजारों में खाद्य सामानों में दाल और तेल के दाम में 20 से 30 फीसदी तक बढ़ी की गई है. वहीं पैकेट बंद वाले प्रोडेक्ट्स की कीमत 10 प्रतिशत तक बढ़ी हैं.

वहीं अभी त्यौहार नवरात्र और रमज़ान के महीने की भी चल रही है. इसी दौरान फल के साथ-साथ तेल की कीमत की बढ़ोत्तरी से आम लोगो की परेशानी बढ़ा रही हैं. वहीं दूसरी ओर कोरोना के साथ-साथ मंहगाई की मार लोगों को सता रही हैं.

10 फीसदी तक मंहगी हुई पैकेटबंद वाले सामान

पैकेट बंद वाले प्रोडेक्ट्स की कीमत 10 प्रतिशत तक बढी हैं. थोक दुकानदार के मुताबिक पैकेट बंद सामान साबुन, सर्फ, फिनाइल समेत अन्य सामानों के दामों में वृध्दि हुई हैं.

दाल और तेल की कीमत में 20-30 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी

दुकानदारों के मुताबिक अभी सबसे ज्यादा दाल और तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई हैं. दाल की कीमत में 20 से 22 प्रतिशत, तेल 31 प्रतिशत, वहीं चना 10 से 15 प्रतिशत बढ़ी हैं. और दिसम्बर महीने से अप्रैल महीने तक आटा के दाम पिछले महीना के तुलना में सामान्य हैं, जबकि चावल की कीमत 5 प्रतिशत बढ़ी हैं.

क्या कहना हैं दुकानदार

अपर बाजार के थोक दुकानदार राजेन्द्र का कहना है कि धीरे-धीरे लागत मूल्य के बढ़ने से कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही हैं. इसका असर आम जनता पर पड़ रहा हैं.

थोक दुकानदार प्रमोद का कहना है कि इसी तरह से खाद्य सामानों की कीमत बढ़ती रही तो मध्य वर्ग के लोगो के लिए काफी मुश्किल होगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही