Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आम आदमी पर महंगाई की मार, पेट्रोल 27 पैसे हुआ महंगा, डीजल के दाम 31 पैसे बढ़े

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk :  आम आदमी एक तरफ कोरोना महामारी से परेशान है. महामारी के कारण कई लोगों की नौकरियां चली गयी. कितने लोगों के बिजनेस ठप हो गये. वहीं दूसरी ओर आम आदमी पर महंगाई का बोझ भी बढ़ता जा रहा है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ा दी है. सरकारी">https://iocl.com/">सरकारी

तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है. पेट्रोल करीब 24 से 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं डीजल के दामों में  27 से 31 पैसे की वृद्धि हुई है.

देश के कई शहरों में कीमत 100 के पार

बता दें कि इस समय देश सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

वृद्धि से देश के कई शहरों में यह 100 के पार चला गया है. इंदौर, भोपाल और जयपुर समेत कई शहरों में यह 100 रुपये से पार बिक रहा है.

 कब कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम



पेट्रोल डीजल के दाम में 4 मई से बढ़ोत्तरी की जा रही है. 4  मई को पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 16 पैसे महंगा हुआ था. वहीं 5 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे और डीजल में 21 पैसे की बढ़ोत्तरी की थी. 6 मई को पेट्रोल 35 से 44 पैसे और डीजल 45 से 51 पैसों महंगा हुआ था. 7 मई को  पेट्रोल के दाम 28 से 30 पैसे और डीजल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े थे. 8 और 9 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था.

अबतक पेट्रोल 2.50 पैसे और डीजल 2.80 पैसे हुआ महंगा

इसके बाद 10 मई को पेट्रोल के दामों में 25-26 पैसे और डीजल में 31-35 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. 11 मई को पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा हुआ था. 12 मई को पेट्रोल की कीमतों में 22 से 25 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गयी है. जबकि डीजल के दाम में 24 से 27 पैसे तक की वृद्धि हुई है.  तेल कंपनियों ने 16 मई को पेट्रोल के दामों में 24 से 30 पैसे और डीजल के दामों में 27 से 30 पैसे की वृद्धि की है.  चुनाव के बाद से अबतक पेट्रोल-डीजल की कीमत 10 से 12 बार बढ़ी है. अबतक पेट्रोल 2 रुपये 48 पैसे महंगा हुआ है. वहीं डीजल के दाम 2 रुपये 80  पैसे बढ़े हैं.


चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 के करीब

सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 92.85 रुपये हो गयी है. वहीं डीजल 83.51 रुपये बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 99.14 और डीजल के दाम 90.71 रुपये है. इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 92.92 और डीजल 86.35 रुपये हिसाब से बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल के दाम 94.54 और डीजल 88.34 रुपये हो गया है.

देखें अपने शहर के रेट

शहर का नामपेट्रोल प्रति लीटरडीजल प्रति लीटर
श्रीगंगानगर103.8096.30
अनूपपुर103.4994.29
रीवा103.1393.96
इंदौर100.9891.99
पटना95.0588.75
लखनऊ90.5783.89
नोएडा90.6683.97

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही