Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली से पहले महंगाई की मार! एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये बढ़े

LagatarDesk : मार्च के पहले दिन और होली से पहले आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है. सरकारी तेल कंपनियों ने सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है. एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 350.50 रुपये महंगा हो गया है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 1053 रुपये की जगह 1103 रुपये में मिलेगा. वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1769 से बढ़कर 2119.5 हो गयी है. नयी कीमत आज से लागू हो गयी है. (पढ़ें, केंद्र">https://lagatar.in/center-seeks-report-case-of-illegal-mining-on-100-acres-of-land-by-ntpc/">केंद्र

ने मांगी रिपोर्ट : मामला एनटीपीसी द्वारा 100 एकड़ जमीन पर अवैध खनन का)

कंपनी ने 8 महीने बाद बढ़ायी सिलेंडर की कीमत

बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 8 महीने बाद बढ़ोतरी की है. कंपनी ने 6 जुलाई 2022 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये गये थे. आठ महीने बाद एक मार्च को फिर से सिलेंडर के दाम बढ़ाये गये हैं. होली से पहले इसे बड़ा झटका माना जा रहा है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 1053 रुपये की जगह 1103 रुपये में मिलेगा. मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर 1052.50 रुपये के बजाये 1102.5 रुपये में मिलेगा. कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1079 रुपये से बढ़कर 1129 पहुंच गयी है. वहीं चेन्‍नई में सिलेंडर 1068.50 रुपये की जगह 1118.5 रुपये में बिक रहा है.

कॉमर्शियल सिलेंडर ने भी दिया झटका

सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम भी 350 रुपये बढ़ा दिये हैं. दिल्‍ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1769 रुपये की जगह 2119.50 में मिलेगा. कोलकाता में सिलेंडर के दाम 1870 से बढ़कर 2221.50 रुपये हो गया है. मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1721 रुपये की जगह 2071.50 में मिलेगा. चेन्‍नई में सिलेंडर के दाम 1917 से बढ़कर 2268 हो गया. इसे भी पढ़ें : आरोग्यम">https://lagatar.in/arogyam-scam-no-action-has-been-taken-till-now-in-the-name-of-investigation-after-forming-a-committee-what-is-the-matter/">आरोग्यम

स्कैम : कमेटी गठित कर जांच के नाम पर अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई, आखिर क्या है माजरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही