Search

 
 
 

फरवरी माह के पहले दिन आम आदमी पर महंगाई की मार, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

 
LagatarDesk :   फरवरी माह के पहले दिन और अंतरिम बजट पेश होने से पहले आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है. IOCL की वेबसाइट के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 14 रुपये महंगा हो गया है. नयी दरें आज 1 फरवरी 2024 से लागू हो गयी हैं. 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट और ढाबे आदि जगहों पर खाना महंगा हो जायेगा. हालांकि जनता के लिए थोड़ी राहत की खबर है. क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी नहीं की है.

रेस्टोरेंट और ढाबा में खाना-पीना हो सकता है महंगा

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1755.50 रुपये से बढ़कर 1769.50 रुपये हो गयी है. वहीं कोलकाता में सिलेंडर के दाम 1869.00 रुपये से बढ़कर 1887 रुपये हो गये. मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1708 रुपये की जगह 1723 रुपये में मिलेगा. वहीं चेन्नई में 19 कि.ग्रा. वाला सिलेंडर 1924.50 रुपये की जगह 1937 रुपये में बिक रहा है. बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट और ढाबा में खाना-पीना महंगा हो जाता है. क्योंकि 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट्स कारोबारियों की लागत बढ़ेगी. जिसकी वजह से होटल और रेस्टोरेंट्स कारोबारी खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा सकते हैं.

पिछले माह कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में हई थी कटौती

बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी को 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी. जिसके बाद दिल्ली से मुंबई तक पहली कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1.50 रुपये से लेकर 4.50 रुपये तक सस्ता हो गया था. बीते महीने की गयी कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1755.50 और मुंबई में 1708 रुपये हो गया था.

घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं

सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली में 14.2 किग्रा वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये का मिल रहा है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लंबे समय से स्थिर बनी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही