Search

 
 
 

नये साल पर महंगाई की मार, एलपीजी सिलेंडर 25 रुपये हुआ महंगा

 
LagatarDesk : नये साल (2023) के पहले दिन आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है. सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिये. हालांकि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में की गयी है. रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 25 रुपये महंगा हो गया. जिसके बाद सिलेंडर की कीमत 1769 रुपये हो गयी. कोलकाता में सिलेंडर के दाम 24 रुपये बढ़कर 1869.5 रुपये हो गया. मुंबई में 25 रुपये का इजाफा के बाद कीमत 1721 रुपये हो गयी. वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 25.5 रुपये बढ़कर 1917 रुपये हो गया. (पढ़ें, प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prayer-meeting-organized-in-vadnagar-today-in-memory-of-prime-minister-modis-mother-heera-ba/">प्रधानमंत्री

मोदी की मां हीरा बा की याद में आज वडनगर में प्रार्थना सभा का आयोजन)

रेस्टोरेंट और ढाबा में खाना-पीना हो सकता है महंगा

बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट और ढाबा में खाना-पीना महंगा हो जाता है. क्योंकि 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट्स कारोबारियों की लागत बढ़ेगी. जिसकी वजह से वो होटल और रेस्टोरेंट्स कारोबारी खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा सकते हैं. गौरतलब है कि कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतों को ऐलान करती हैं.

गृहणियों को महंगाई से थोड़ी राहत

नए साल की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर के दाम तो बढ़ें, लेकिन रसोई गैस सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ. जिससे घर की गृहणियों को थोड़ी राहत है. क्योंकि सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ने से उनके घर का बजट नहीं बिगड़ेगा. दिल्ली में जुलाई से रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1053 रुपये हैं. वहीं कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के दाम 1079 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये हो गये. जुलाई 2022 में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा हुआ था. उससे पहले सिलेंडर के दाम में 4 बार बढ़े थे. इस तरह 2022 में घरेलू गैस सिलेंडर 153.5 रुपये महंगा हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही