Search

 
 
 

महंगाई ने बिगाड़ा किचन का जायका, रसोई गैस,दवाई,फल,सब्जियों की कीमतों ने किया परेशान

 
Shruti Prakash Singh Ranchi: खाद्य सामग्रियों की बढ़ी कीमतों ने आम लोगों को परेशान कर रखा है. राशन, तेल, फल, सब्जियां और रसोई गैस और परिवहन में उपयोग की जाने वाले पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं. वहीं दवाई और अन्य जरूरी सामग्रियों की एमआरपी भी बढ़ गई हैं. इस पर राजधानी रांची के लोगों की क्या है प्रतिक्रिया जानिए इस रिपोर्ट में... [caption id="attachment_351129" align="aligncenter" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/अजय-कुमार.jpg"

alt="" width="720" height="1600" /> दवाई खरीद रहे अजय कुमार[/caption] शुरुआत करते हैं जीवन रक्षक दवाईयों से. जानते हैं दवाईयों की बढ़ी कीमतों ने किस तरह आम लोगों को परेशान कर रखा है. दवाई पर भी दिख रहा महंगाई का असर: मेडिसिन शॉप पर दवाई खरीद रहे अजय कुमार नामक शख्स ने बताया कि खाने-पीने के सामान के साथ दवाई पर भी महंगाई की मार पड़ी है. कुछ माह पूर्व MULTIVIK 9G  212 रुपया में बिकती थी. अब इस दवा की कीमत बढ़कर 250 रुपये हो गई है. इसके अलावा RABOVIK + A पहले 90 रुपये में मिलती थी, अब इसकी कीमत 105 रुपये हो गई है. अजय ने कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि जीना मुश्किल हो गया है. [caption id="attachment_351124" align="aligncenter" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/1-13.jpg"

alt="" width="720" height="1600" /> राशन खरीद रहीं संजू देवी नामक महिला[/caption]

राशन के दाम ने बिगाड़ा किचन का जायका

एक दुकान पर सामान ले रहीं संजू देवी नामक महिला से हमने बात की. उन्होंने कहा कि जिस तरह से राशन के दाम में बढ़ोतरी हो रही है उससे मीडिल क्लास का जीना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं सबसे ज्यादा परेशान रसोई गैस कि कीमतों ने कर रखा है. अरहर दाल- 95-105 उरद दाल- 92-100  मूंग दाल 90-105 रुपये चना 60-70 रुपये चना दाल- 70-90 रुपये गुड़- 50- 60 रुपये चीनी  40-50 रुपये सफेद चना- 90 से 100 रुपये किलो सरसो तेल- 165-195 रुपये रिफाइन 160- 200 रुपये

जानें सब्जियों का क्या है रेट

एक दुकान पर सब्जी ले रहे विनय कुमार, बेबी देवी समेत कई लोगों से हमने बात की. इन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सब्जी के दाम में कमी आई है. फिर भी रेट अभी भी बढ़ी हुई है. वहीं विनय कुमार नामक व्यक्ति ने कहा कि महंगाई बढ़ी है तो लोगों की आमदनी भी बढ़ी है. कटहल 40- 50 रुपये टमाटर 40-60 रुपये आलू 20- 30 रुपये प्याज 25-30 रुपये सेम 30-40 रुपये हरा मटर 60-80 फूल गोभी 30-40 रुपये बंद गोभी 20-30 रुपये गाजर  20-25 रुपये खीरा 20-30 रुपये फ्रेंचबीन 40-50 रुपये फलों की कीमतें भी बढ़ीं आम – 70- 100 नासपाती – 60- 80 सेव – 130- 180 जामून – 80- 100 अमरूद- 40- 60

चिकन, मटन और मछली के दाम में भी बढ़ोतरी

एक दुकान पर मटन ले रहे सीपक कुमार दुबे से बात करने पर उन्होंने कहा कि जब होश संभाला तब मटन का दाम 100 रुपये किलो था. लेकिन धीरे-धीरे दाम बढ़ते बढ़ते 500 रुपये किलो तक पहुंच गया. लेकिन पिछले 4 से 5 महीने के दौरान मटन के दाम 700 रुपये किलो तक पहुंच गया है. वहीं देसी चिकन पहले 300 रुपये किलो बिकता था. अब इसका दाम बढ़कर 400 से 430 रुपये तक हो गया है. इस महंगाई में चिकन और मटन खाना भी मुश्किल हो गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही