Search

 
 
 

पाकिस्तान में महंगाई बेकाबू, मंत्री ने दी सलाह, चाय में कम चीनी डाले, रोटी कम खायें

 
Lahore : महंगाई पर नियंत्रण के लिये पाकिस्तान के एक मंत्री ने बहुत आसान उपाय सुझाया है. उसने पाकिस्तान में बढ़ रही महंगाई पर लोगों को `चाय में कम चीनी डालने और रोटी कम खाने` की सलाह दी है. ये मंत्री अली अमीन गंडापुर हैं. जो पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान मामलों के संघीय मंत्री हैं. यह बात उन्होंने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में एक सभा को संबोधित करते हुई कही. इसी दौरान उन्होंने महंगाई पर होने वाली बहस पर टिप्पणी करते हुए कहा, "अगर मैं चाय में चीनी के सौ दाने डालता हूँ और नौ दाने कम डाल दूं, तो क्या वह कम मीठी हो जाएगी. इसेे भी पढ़ें -चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-no-honorarium-to-power-department-manpower-personnel-for-three-months/">चांडिल:

बिजली विभाग के मानव बल कर्मियों को तीन माह से मानदेय नहीं

आत्मनिर्भरता के लिए इतनी सी क़ुर्बानी भी नहीं दे सकते

उन्होंने कहा, "क्या हम अपने देश के लिए, अपनी आत्मनिर्भरता के लिए इतनी सी क़ुर्बानी भी नहीं दे सकते? अगर मैं रोटी के सौ निवाले खाता हूँ तो उसमे नौ निवाले कम नहीं कर सकता हूं. सोशल मीडिया पर यूज़र्स उनके भाषण के इस वीडियो को शेयर कर उनकी आलोचना कर रहे हैं. इस समय पाकिस्तान में महंगाई बेकबू हो गयी है. चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही