Search

 
 
 

मोदी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर : विनोद सिंह II समेत गिरिडीह की 2 खबरें

 

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने गावां में किया जनसंर्क 

Gawan (Giridih) : कोडरमा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह ने सोमवार को गावां प्रखंड के ग्रमीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से सीधा संवाद किया. इस दौरान उन्होंने गावां बाजार में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया. लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. गावां, तीसरी के लोगों को ढिबरा से रोजगार मिलता था, जिसे बंद करा दिया गया. यहां के नौजवान दूर महानगरों में जाकर मजदूरी करने को विवश हैं. आये दिन काफी संख्या में प्रवासी मजदूरों की मौत महानगरों में हो रही है. इन तमाम मुद्दों पर यहां की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कभी भी आवाज नहीं उठाई. केंद्र सरकार ने राज्य में गरीबों के लिए पीएम आवास योजना बंद कर दी. केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों का लगातार पलायन हो रहा है. क्षेत्र में सिचाई की कोई व्यवस्था नहीं है. आंदोलन करने पर किसानों पर लाठियां बरसाई जाती हैं. क्षेत्र में डिग्री कॉलेज नहीं होने से यहां के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं. सांसद ने कभी भी इन मुद्दों पर पहल नहीं की. कहा कि मनरेगा मजदूरों को उतनी राशि भी नहीं मिलती है कि रोज का राशन खरीद कर सकें. पीएम मोदी सिर्फ पूंजीपतियों के विकास के लिए काम कर रहे हैं. सभा को राजकुमार यादव, निजामुद्दीन अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, नागेश्वर यादव, रामेश्वर चौधरी, मरगूब आलम, बिनोद यादव, रंधीर चौधरी ने भी संबोधित किया.

भाजपा के धनवार प्रभारी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/भाजपा.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dhanwar (Giridih) : भाजपा के धनवार विधानसभा प्रभारी चुन्नूकांत कोडरमा लोकसभा सीट से पार्टी की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के लिए वोट मांग रहे हैं. उन्होंने सोमवार को धनवार प्रखंड की डोरंडा और बरजो पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि झारखंड में लूट की सरकार चल रही है. सरकार में बैठे लोग जनता को लूट रहे हैं. ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा. देश के विकास के लिए भाजपा को समर्थन दें. जनसंपर्क अभियान में विधायक प्रतिनिधि पवन साव, नकुल राय, भोपाल सिंह, राजकुमार सिन्हा, शशिभूषण पांडे, राजेश पांडे, मानव शास्त्री, अमरदीप सिन्हा, मोहित सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही