Search

 
 
 

महंगाई-बेरोजगारी चुनाव का मुख्य मुद्दा : डॉ. आरसी मेहता

 
Hazaribagh:  नेशनल पार्क स्थित लोटवा गांव में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस नेता डॉ. आरसी मेहता ने श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर उन्होंने कहा कि चुनाव में मुख्य मुद्दा महंगाई और बेरोजगारी का है. शोषितों और संपन्नों के बीच यह लड़ाई है. एनडीए गैस सिलेंडर 400 रूपये का 200 में करने का वादा करके सरकार में आया था. उसका दाम आज 1200 रूपया कर दिया. 5 गुना महंगाई बढ़ी है. 15 लाख रूपया देने का वादा और 2 करोड़ रोजगार की बातें जुमला साबित हुआ. कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकारी संस्थानों को बेचा जा रहा है. गरीबों के शिक्षण सामग्री पर 18 फीसदी जीएसटी जबकि अमीरों के हीरे पर मात्र 3 फीसदी जीएसटी लगाया जाता है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/three-news-from-dhanbad-dhullu-held-a-meeting-mathura-did-public-relations-jmm-attacked-dhullu/">धनबाद

की तीन खबरें : ढुल्लू ने की बैठक, मथुरा ने किया जनसंपर्क, झामुमो ने ढुल्लू पर बोला हमला

दलितों को आगे बढ़ाने में बाबा साहेब की प्रमुख भूमिका : डॉ. आरसी मेहता

डॉ मेहता ने बाबा साहेब की महानता का बखान करते हुए कहा कि शोषित, दलित और शूद्रों को शैक्षणिक एवं आर्थिक आजादी दिलाने में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की अहम भूमिका है. बाबा साहेब का जन्म शूद्र परिवार में हुआ था. बाबा साहेब ने बौद्ध धर्म लाखों अनुयायियो के साथ अपना लिया. वहीं कांग्रेस शिक्षा जिला अध्यक्ष प्रो बीके मेहता ने कहा कि बाबासाहेब ने संविधान निर्माण कर देश को चलने का संवैधानिक हथियार दिया. इसके आधार पर देश चल रहा है. देशवासी आजादी का सांस ले रहे हैं. मौके पर मंडल अध्यक्ष मौलाना मुख्तार, अरविंद राम, मुखिया सिकन्दर राम, मंडल उपाध्यक्ष सीताराम मेहता, कुणाल कश्यप, अरुण कुमार दास, विकास दास, विक्रम दास, जोगेंद्र दास, सूरज रविदास, चेतन कश्यप, छोटेलाल राम, सोनू कुमार, सौरव राव, लीलावती देवी, सविता देवी, फूलवती उरांव, चिंता देवी, बीना देवी, पोखर रविदास, प्रभु दास, पर्वत रविदास, द्वारका राम, राहुल दास, संदीप कुमार, अजीत दास, पिंटू दास समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-गम्हरिया">https://lagatar.in/villagers-protested-against-bjp-candidate-geeta-koda-in-mohanpur-gamharia-did-not-allow-her-to-enter-the-village/">गम्हरिया

के मोहनपुर में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का ग्रामीणों ने किया विरोध, गांव में नहीं घुसने दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही