Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी गई डिजिटल ट्रांजेक्शन की जानकारी

Ranka : झारखंड राज्य आजीविका मिशन रंका के द्वारा कंचनपुर पंचायत भवन में डिजिटल ट्रांजेक्शन और वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सामाजिक सुरुक्षा योजना, डिजिटल लेनदेन के लाभ एवं डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताए गए. साथ ही मुद्रा लोन पर भी चर्चा की गई. इसके बाद डिजिटल ग्रामीण परिवार के घर पर स्टिकर भी चिपकाया गया. मौके पर भीसी सखी चिंतामणि देवी और एफएलसीआरपी शोभा देवी ने अपना अनुभव साझा किया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/wife-and-daughters-killer-acquitted-for-lack-of-evidence/">पलामू

: पत्नी और बेटी का हत्यारोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
कार्यक्रम के प्रबंधक ने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन को लेकर जागरूक करने और उनमें वित्तीय साक्षरता की समझ को बढ़ना है. डिजिटल ट्रांजेक्शन अभियान के तहत मूलभूत बैंकिंग सेवाओं को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य है. मौके पर रंका प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला परिषद प्रतिनिधि , प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अविनाश शुक्ला, संकुल समन्वयक सुनील कुमार पांडे, राजनाथ चौधरी और पंचायत समिति कंचनपुर के मुखिया, वार्ड, सीएसपी संचालक श्रीराम ओझा, सखी, पदाधिकारी, लेखापाल एवं सखी मंडल की दीदी और ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन रंका सामुदायिक समन्वयक सुनील कुमार पांडेय ने किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/29rc_m_139_29042023_1-1.jpg"

alt="वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में शामिल महिलाएं" width="1130" height="524" /> वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में शामिल महिलाएंइसे भी पढ़ें : बाहुबली">https://lagatar.in/bahubali-mukhtar-ansari-sentenced-to-10-years-fined-5-lakhs/">बाहुबली

मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही