Search

 
 
 

अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों को दी गई बीमा योजना की जानकारी

 
Simdega : अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सूचना भवन में बुधवार काे गाेष्ठी का आयाेजन कर पत्रकार बीमा याेजना की जानकारी पत्रकाराें काे दी गई. सूचना भवन में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अजय कुमार रजक ने पत्रकारों को बीमा याेजना के संबंध में जानकारी दी और इसका लाभ उठाने की अपील की. नव नियुक्त डीपीआरओ ने बताया कि पत्रकाराें के हित के लिए सरकार के द्वारा उक्त बीमा याेजना संचालित की जा रही है. इसका लाभ जिले के सभी पत्रकाराें काे उठाना चाहिए. माैके पर कई पत्रकाराें ने डीपीआरओ काे विभिन्न समस्या से अवगत कराया. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
डीपीआरओ ने कहा कि विभाग की काेशिश हाेगी कि मीडिया के साथ बेहतर तरीके से समन्वय बनाते हुए जिले के विकास के लिए कार्य किया जाए. उन्हाेंने कहा कि जिले के वेबसाइट में सभी पत्रकाराें की सूची अपडेट करने, पीआरडी से समाचार का प्रेषण समय से हाेने, मीडिया काे जिला प्रशासन के कार्यक्रमाें की सूचना सही समय में देने की काेशिश की जाएगी. साथ ही सभी पत्रकाराें काे विश्व पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-security-personnel-caught-with-ganja-in-central-jail-suspended/">हजारीबाग

: सेंट्रल जेल में दो सुरक्षाकर्मी गांजा के साथ पकड़ाये, दोनों बर्खास्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही