Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोजन की शुद्धता की जानकारी अत्यंत जरुरी : सुजीत कुमार

Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में तीन दिवसीय वर्कशॉप का उद्घाटन आर्यभट्ट सभागार में हुआ. इस वर्कशॉप का आयोजन विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर बायोटेक्नोलॉजी विभाग एवं साइटोजीन लखनऊ के रिसर्च एवं डेवलपमेंट डिवीज़न के संयुक्त तत्वाधान में हुआ. कार्यक्रम के संरक्षक कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने “फ़ूड एनालिसिस एवं क्वालिटी कंट्रोल” में आधुनिक उपकरणों के प्रयोग तथा इस वर्कशॉप की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इस वर्कशॉप की सफलता की कामना की. वर्कशॉप में विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित साइटोजीन लखनऊ के रिसर्च एवं डेवलपमेंट डिवीजन के निदेशक सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि हवा एवं पानी की तरह खाना भी हमारे लिए आवश्यक है तथा इसकी शुद्धता की जानकारी अत्यंत ही जरुरी है. इसे भी पढ़ें:उमेश">https://lagatar.in/atiqs-close-aide-arbaaz-who-was-involved-in-the-umesh-pal-murder-case-was-killed-in-an-encounter/">उमेश

पाल हत्याकांड में शामिल रहा अतीक का करीबी अरबाज मुठभेड़ में मारा गया

मिलावटी खाद्य पदार्थ से रहें सावधान

खाद्य पदार्थों में विभिन्न प्रकार के मिलावटों एवं उसकी जांच के बारे में प्रकाश डाला. कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ कुमार आनंद एवं सह-संयोजक डॉ सुनीत कुमार श्रीवास्तव ने भी कार्यशाला के बारे में जानकारी प्रदान की. उन्होंने खाद्य-पदार्थों के सुरक्षित प्रयोग एवं उसकी जांच के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम के संजोयक-सह-स्नातकोत्तर बायोटेक्नोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ इन्द्रजीत कुमार ने अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आशा प्रकट की कि प्रतिभागियों के निजी एवं व्यावसायिक जीवन में इस वर्कशॉप से प्राप्त जानकारी अत्यंत लाभप्रद साबित होंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/vvvv-2-6.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें:अफसरों">https://lagatar.in/cm-does-the-posting-of-officers-to-loot-the-state-babulal/">अफसरों

की पोस्टिंग राज्य को लूटने के लिए करते हैं सीएम : बाबूलाल

मौके पर ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डॉ सत्यदेव सुमन सिंह, डॉ कौशलेन्द्र कुमार, डॉ आशीष कुमार साहा, डॉ. प्रणिता, डॉ फौजिया रफत, डॉ एस. सी. जैन, डॉ के. के. गुप्ता, डॉ अविनाश कुमार समेत दर्जन भर शिक्षक उपस्थित थे. इस वर्कशॉप में 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया. मंच संचालन डॉ मनीषा शालिनी बेसरा ने किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्नातकोत्तर बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अमरेन्द्र कुमार, विनय कुमार एवं मंजू देवी ने भी अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही