Search

बेरमो: बीडीओ ने समीक्षात्मक बैठक में योजनाओं को पूरा करने का दिया निर्देश

Bermo: गोमिया प्रखंड सभागार में 11 अप्रैल को बीडीओ कपिल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई. बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना का पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति,लंबित व पूर्ण आवासों की रिपोर्ट पंचायत सचिवों से मांगा.साथ ही कहा कि बरसात से पूर्व तालाब व कुआं का निर्माण पूर्ण होना चाहिए. मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन व योजनाओं को समय पर पूरा करने. नए वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य को समय अनुकूल पूरा करने का निर्देश दिया. पंचायत राज व्यवस्था के सशक्तिकरण के विषय में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी. साथ ही पेंशन योग्य व्यक्ति का फार्म जमा करने का निर्देश दिया. बैठक में बीपीओ पवन कुमार गुप्ता, जेई रोहित कुमार, पंचायत सचिव विनय कुमार गुरु, कपिल कुमार, खुलेश्वर महतो, अमरदीप महतो, रोजगार सेवक सरजू महतो, उपेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=605314&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : आजसू ने हूल क्रांति के महानायक सिदो कान्हू की मनाई जयंती [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp