Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंफोसिस के शेयर 15 फीसदी तक टूटे, 73,060 करोड़ घट गया मार्केट कैप

LagatarDesk : भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है. 12 बजकर 17 मिनट में सेंसेक्स 686.92 अंक फिसलकर 59744 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 169.85 टूटकर 17658.15 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. आज के कारोबारी सत्र में इंफोसिस के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में इंफोसिस के शेयर 15 फीसदी तक टूट गया. इस गिरावट के कारण कंपनी का मार्केट कैप 73,060.65 करोड़ घटकर 5,08,219.35 करोड़ रह गया. हालांकि अभी इंफोसिस के शेयरों में 10.68 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. (पढ़ें, पूर्वी">https://lagatar.in/one-death-from-corona-in-east-singhbhum-death-toll-in-state-has-increased-to-5333/">पूर्वी

सिंहभूम में कोरोना से एक मौत, राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5333)

चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 7.8 प्रतिशत बढ़कर 6,128 करोड़ रहा

इंफोसिस ने हाल ही में चौथी तिमाही के नतीजे की घोषणा की, जो अनुमान से काफी कम थे. इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत बढ़कर 6,128 करोड़ रहा. कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 5,686 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया था. कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राजस्व में 4-7 प्रतिशत की कमजोर वृद्धि का अनुमान जताया है. बीएसई पर कंपनी का शेयर 12.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52 हफ्ते के निचले स्तर 1,219 रुपये पर आ गया. वहीं एनएसई पर 14.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 52 हफ्ते के निचले स्तर 1,185.30 पर रहा. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/demand-for-legal-recognition-of-same-sex-marriages-a-reflection-of-urban-elitist-views/">केंद्र

सरकार ने SC से कहा, Same-Sex-Marriage को कानूनी मान्यता देने की मांग शहरी संभ्रांतवादी विचारों का प्रतिबिंब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही