Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विरासत में मिला जर्जर गढ़वा, आज चारों तरफ है विकास की चमक : मिथिलेश ठाकुर

Advertisement
Advertisement
30 करोड़ की लागत से सात सड़कों का होगा निर्माण आजादी के बाद पहली बार सुगम होगा खुथुआ मोड़ से बिराजपुर सड़क Garhwa:  गढ़वा में लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से सात सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा. झारखंड सरकार ग्रामीण कार्य विभाग ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है. इसके तहत लगभग 34 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले इन सात सड़कों में खुथुआ मोड़ से बिराजपुर सड़क को आजादी के बाद पहली बार बेहतर तरीके से बनाया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि इसके तहत गढ़वा प्रखंड में एक करोड़ 75 लाख 15 हजार, 900 रुपए की लागत से कमता आरईओ रोड से डटमा प्राथमिक विद्यालय तक दो किमी सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/elevated-corridor-will-prove-to-be-a-milestone-in-the-development-of-ranchi-mp/">रांची

के विकास में मील का पत्थर साबित होगा एलिवेटेड कॉरिडोर : सांसद

इन सड़कों का होगा कायाकल्प

साथ ही चार करोड़ छह लाख 34 हजार एक सौ रुपए की लागत से एनएच 343 से भदुमा होते हुए महुलिया पीडब्ल्यूडी तक 5.1 किमी पथ, 66 लाख 84 हजार तीन सौ रुपए की लागत से गढ़वा रेलवे स्टेशन गेट नंबर 5 सोनपुरवा से महुराम बस्ती तक एक किमी सड़क, मेराल प्रखंड में चार करोड, 20 लाख, 57 हजार, 900 रुपए की लागत से एनएच 75 अर्पित लाइन होटल से पंचायत भवन होते हुए मेराल-डंडई पीडब्ल्यूडी रोड तक 4.72 किमी सड़क, एक करोड़ आठ लाख सात हजार 700 रुपए की लागत से पीएमजीएसवाई पथ अलगहवा पत्थर से हरिद्वार मिश्रा के घर होते हुए रामेश्वर राम के घर तक 1.23 किमी सड़क, एक करोड़ एक हजार रुपए की लागत से बंका स्टैंड से आंगनबाड़ी होते हुए पीएमजीएसवाई रोड भंडार तक 1.6 किमी सड़क तथा रामकंडा प्रखंड में 15 करोड़ 82 लाख 43 हजार 200 रुपए की लागत से पीएमजीएसवाई रोड बिराजपुर से एनएच 343 खुथुआ मोड़ वाया बलीगढ़ तक 17.7 किमी पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा.

विकास की राजनीति करता, नकारात्मक राजनीति नहीं : मिथिलेश ठाकुर

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उन्हें विरासत में खोखला और जर्जर गढ़वा मिला था, परंतु आज चारों तरफ विकास की चमक है. वे किसी भी प्रकार की नकारात्मक राजनीति नहीं करते हैं. हमें सिर्फ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना ह.। लोगों ने गढ़वा की पुरानी स्थिति को करीब से देखा है. साथ ही आज के गढ़वा को भी लोग देख रहे हैं. जनता सिर्फ विकास का मार्ग अपनाना चाहती है. यह सभी को पता है कि मेरे कार्यकाल से पूर्व गढ़वा में क्या विकास कार्य हुआ था. यहां के लोग बहुत दिनों तक ठगी के शिकार हुए. परंतु अब जालसाजी, धोखा घड़ी, झूठ, फरेब नहीं चलेगा. इन सब की आयु लंबी नहीं होती है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-pace-of-development-increased-in-hemant-soren-government-sarfaraz/">गिरिडीह

: हेमंत सोरेन सरकार में तेज हुई विकास की गति – सरफराज

विकास से विपक्षी खेमे में खलबली : मिथिलेश ठाकुर

मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से जहां जनता पूरी तरह संतुष्ट है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी खेमें में खलबली मच गई है. लोग बेचैनी में कुछ भी बोले जा रहे हैं. जनता को सिर्फ विकास चाहिए. जोकरई सिर्फ सर्कस तक ही अच्छा लगता है, जनता की भावना और उनके हक, अधिकार के साथ खिलवाड़ करने में नहीं. गढ़वा की जनता का इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो गढ़वा विकास के पथ पर हमेशा आगे बढ़ता रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही