Search

 
 
 

बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा, रस्सी बांधकर युवक के शव को घसीटा

 
Begusarai: बिहार के बेगूसराय से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. यहां पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है. लाखो ओपी थाना पुलिस ने अज्ञात युवक की मौत के बाद उसके शव के पैरों में रस्सी बांधकर उसे सड़क पर घसीटकर ले गई. यही नहीं अस्पताल पहुंचने के बाद भी शव को रस्सी से ही खींचकर पोस्टमार्टम रूम तक भेजा गया. पुलिस ने शव के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया. जब पुलिस शव को अमानवीय तरीके से घसीट रही थी, तब मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

एनएच 31 किनारे पाइप के अंदर मिला शव

जानकारी के मुताबिक बुधवार 27 जुलाई को लाखों गांव स्थित एनएच-31 के किनारे गड्ढे में रखे पाइप के अंदर अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव से बहुत दुर्गंध आ रही थी. इसलिए उसे निकालने के लिए पुलिस ने सफाईकर्मी को बुलाया. पुलिस ने शव को सम्मान से निकालने के बजाय उसके पैर में रस्सी बांध दी और फिर पाइप से खींचकर बाहर निकाला. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-rumors-of-bomb-found-at-birsa-munda-airport-people-upset/">रांची

: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बम मिलने की अफवाह, लोग हुए परेशान

घसीट कर ले गए अस्पताल

फिर उसे घसीटते हुए सैकड़ों फीट दूर तक लेकर आया गया. हाईवे पर भी कई फीट तक शव को रस्सी से खींचकर घसीटा गया. इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में भी शव को घसीटते हुए ही पोस्टमार्टम रूम में ले जाया गया. इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में यह रिकॉर्ड कर लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही