Latehar News: समाहरणालय में बुधवार को डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक की हुई. बैठक में उपायुक्त ने समिति के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होने स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की बात कही. जिले में निर्यात को बढ़ावा देने पर भी विचार विमर्श किया गया.
बैठक में लातेहार जिले में निर्यात योग्य उत्पादों के चयन, निर्यात से संबंधित आंकड़ों की समीक्षा तथा निर्यात से जुड़े उत्पादों को चिह्नित करते हुए कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई. इसके अलावा बैठक में ई-कॉमर्स ऑनबोर्डिंग के तहत एमएएमईएस को विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने का निर्णय लिया गया.
इसे भी पढ़ें:
बैठक में निर्यातकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. जिले के स्थानीय एवं संभावनाशील उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए समन्वित प्रयास करने की बात कही गई. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

