Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार DC की पहल: पीएम केयर फंड से मिले वेंटिलेटर को इनस्टॉल कर आईसीयू की स्थापना करने का किया प्रयास

Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार DC अबु इमरान ने गंभीर स्थिति वाले कोविड मरीजों के समुचित इलाज के लिए पीएम केयर फंड से मिले वेंटिलेटर को इनस्टॉल कर आईसीयू की स्थापना करने के लिए लीक से हटकर प्रयास किया है. उन्होंने सीसीएल के सीएमडी से सदर अस्पताल में लेवल -1 आईसीयू की स्थापना के लिए सीएसआर मद से राशि उपलब्ध कराने की मांग की थी. सीसीएल ने सदर अस्पताल लातेहार में आईसीयू की स्थापना के लिए सीएसआर मद से 95 लाख रुपये देने की सैद्धांतिक रूप से सहमति दी है और सीसीएल के सीएमडी ने कहा है कि बहुत जल्द राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/DCabu.jpg"

alt="" class="wp-image-51272"/>
डीसी अबु इमरान

सीसीएल और जिला प्रशासन के बीच एमओयू होगा

सदर अस्पताल लातेहार में लेवल -1 आईसीयू की स्थापना के लिए दो से तीन दिनों के अंदर सीसीएल तथा जिला प्रशासन के बीच एमओयू होगा. डीसी अबु इमरान जानकारी दिया कि वेंटिलेटर का उपयोग और आईसीयू के स्थापना एवं संचालन के लिए इंडियन क्रिटिकल केयर के मापदंडों का पूरा करना अनिवार्य है. आईसीयू की स्थापना के लिए निर्धारित मापदंड के अनुरूप भवन होना आवश्यक है. भवन में लिफ्ट, रैंप इत्यादि की सुविधा हो, फायर सेफ्टी एवं विद्युत आपूर्ति के सभी नॉर्म्स को पूरा किया गया हो, इमरजेंसी की स्थिति में भवन से निकलने के लिए एग्जिट द्वार हो, इसके अलावा आईसीयू के संचालन के लिए निर्धारित मापदंड के अनुरूप मानव संसाधन अर्थात डॉक्टर, नर्स, टेक्निशियन उपलब्ध हो.

समस्याओ का निराकरण रिकॉर्ड समय में किया गया है

डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सचिव, ऊर्जा सचिव तथा सीसीएल के सहयोग से आईसीयू निर्माण से सम्बंधित सभी औपचारिकताओं को पूरा तथा समस्याओ का निराकरण रिकॉर्ड समय में किया गया है .आईसीयू की स्थापना के लिए निविदा निकाली गयी है . साथ ही उन्होने कहा पीएम केयर से मिले वेंटिलेटर को इनस्टॉल करने तथा आईसीयू निर्माण का कार्य रिकॉर्ड समय में पूर्ण किया जाएगा ताकि गंभीर स्थिति वाले कोविड मरीजों का समुचित इलाज कर उनकी जान बचायी जा सके.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही