Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिलाओं को स्‍वरोजगार से जोड़ने की पहल, ओडीए संस्था कर रहा प्रशिक्षित

Ranchi : महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नाबार्ड के सहयोग से ओडीए संस्था ने पहल की है. सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम केे अंतर्गत बेेड़ो प्रखंड के हरिहरपुर जाम टोली ग्राम में मछली के उत्पाद निर्माण पर साठ महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका सोमवार को शुभारंभ कियाा गया. कार्यक्रम में डोमिनिक थियोफिल लुगुन, डीडीएम, नाबार्ड, डॉ श्रीकांत, एलडीएम, ब्रज भूषण प्रसाद,  शाखा प्रबंधक, ग्रामीण बैंक बेड़ो, जसमानी उराईन, उप मुखिया, चरवा उरांव व मत्स्य मित्र उपस्थित थे. लुगुन ने कहा कि मछली का फिंगर, कटलेट, अचार इत्यादि बनाना सीख कर महिलाएं अपना व्यापार भी प्रारंभ कर सकती है, इसके लिए बैंक ऋण के रूप में सहयोग करेगा. डॉ श्रीकांत ने कहा कि कोई भी शुरुआत छोटा होता है, लेकिन मेहनत करने से काफी बड़े आकार में इस व्यापार को बढ़ाया जा सकता है. ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने कहा कि यदि महिलाओं को ऋण की आवश्यकता है तो बैंक हमेशा तैयार है. आशीष कुमार सचिव ओडीए ने कहा कि मछली का संबर्धन करने से अधिक मूल्य मिलने की संभावना है और चूंकि जाम टोली हो करके बहुत अधिक संख्या में रांची से लोग पर्यटन के लिए जाते हैं, तो मछली के उत्पाद को निश्चित रूप से वह पसंद करेंगे. सभा का संचालन चरवा और उनके द्वारा किया गया .

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही