Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में टीबी मुक्त पंचायत बनाने की पहल शुरू

Hazaribagh : जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से बुधवार को नगर भवन में पंचायती राज सदस्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसके साथ ही हजारीबाग में टीबी मुक्त पंचायत बनाने की पहल शुरू कर दी गई. कार्यशाला में पंचायती राज सदस्यों को बीमारी से बचाव की जानकारी दी गई. साथ ही कहा गया कि टीबी से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें. यह लाइलाज बीमारी नहीं है. कार्यशाला में बीमारी के लक्षण और इसके लिए मुफ्त इलाज व दवाइयों के बारे में जानकारी दी गई. बताया गया कि जिले में टीबी के 1015 मरीज चिह्नित किए गए हैं. सभी का इलाज चल रहा है. इधर सदर विधायक ने भी टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित कर रहे हैं. वह दो दर्जन मरीजों के बीच पोषण किट बांट उनका सहयोग कर रहे हैं. कार्यशाला में असिस्टेंट कलेक्टर शताब्दी मजूमदार ने बताया कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक पूरा देश टीबी मुक्त हो जाए. इसके लिए 2024 में ही टीबी से मुक्ति का लक्ष्य हासिल करने की बात कही गई है. इसके लिए टीबी मुक्त पंचायत के लिए पहल शुरू की गई है. जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, उपाध्यक्ष किशन यादव, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी राज किशोर जायसवाल और जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यशाला में डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर(टीबी) टीपू सुल्तान, बीडीओ, सभी प्रमुख एवं मुखिया उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-said-i-was-made-first-cm-by-guruji-hemant-said-nitish-is-our-guardian/">नीतीश

बोले- मुझे पहला सीएम गुरुजी ने ही बनाया था, हेमंत ने कहा- नीतीश हमारे गार्जियन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही