Search

 
 
 

गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, रांची में पशुपालन पर कार्यशाला

झारखंड की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पशुपालन विभाग और ग्रामीण आजीविका मिशन (JSLPS) ने अच्छी पहल की है.
 

Ranchi :   झारखंड की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पशुपालन विभाग और ग्रामीण आजीविका मिशन (JSLPS) ने अच्छी पहल की है. राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) के तहत मंगलवार को रांची में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.  इस कार्यशाला का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को मुर्गी पालन, बकरी पालन और सूअर पालन जैसे छोटे व्यवसायों की जानकारी देना था, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें. 

Uploaded Image

पशुपालन को लेकर विशेषज्ञों ने दिये टिप्स

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि बेहतर नस्ल के पशुओं का चुनाव कैसे करें, उनके लिए पोषक चारा कैसे तैयार करें और पशुपालन को एक टिकाऊ व्यवसाय के रूप में कैसे अपनाएं. इस मौके पर राज्य और देश के कई अधिकारी और ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े लोग शामिल हुए. 

 

10 जिलों की आजीविका पशु सखियों ने लिया कार्यक्रम में भाग 

पशुपालन पर आयोजित कार्यशाला में झारखंड के 10 जिलों से आईं लगभग 100 आजीविका पशु सखियों (APS) ने भाग लिया. इनमें से बोकारो, रांची, गिरिडीह और सरायकेला-खरसावां जिलों की 5 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही