Search

 
 
 

अशोका वेस्ट भूमिगत कोयला खदान खोले जाने की पहल शुरू, 3781 हेक्टेयर वन भूमि का DFO ने किया सर्वेक्षण

 

चतरा वन विभाग के डीएफओ ने किया पिपरवार का दौरा

Piparwar : सीसीएल पिपरवार के अशोका वेस्ट भूमिगत कोयला खदान खोले जाने की पहल शुरू कर दी गई है. इसको लेकर फेज-1 पिपरवार के 37,81 हेक्टेयर वन भूमि पर कोयला उत्खनन किए जाने को लेकर भूमि का सर्वेक्षण किया गया. इसको लेकर रविवार को वन विभाग चतरा दक्षिण डिवीजन के डीएफओ मुकेश कुमार, चतरा दक्षिण डिवीजन डीलिंग क्लर्क अमरजीत सिंह आदि ने पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया. वन विभाग के अधिकारियों के पिपरवार आगमन पर अशोका परियोजना पदाधिकारी ओसीपी संजय कुमार ने गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों द्वारा अशोका वेस्ट भूमिगत कोयला खदान खोले जाने वाले 37,18 हेक्टेयर वन भूमि क्षेत्र का निरीक्षण किया गया. इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा कायाकल्प वाटिका  पुण: प्राप्त भूमि पर पौधरोपण और नाबदान, ढलानदार मुहाने सहित डायवर्जन के लिए भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया. इस दौरान अशोका परियोजना पदाधिकारी (महाप्रबंधक) ओसीपी संजय कुमार, उप प्रबंधक सर्वेक्षण अशोका परियोजना ओसीपी अशोक मंडल, अशोक परियोजना प्रभारी जेएमएस (एमडीओ) सुखेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रूस">https://lagatar.in/russias-mission-moon-failed-luna-25s-cross-landing-on-the-moon/">रूस

का मिशन मून फेल, लूना-25 की चंद्रमा पर क्रैस लैंडिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही