Search

 
 
 

घायल बच्ची की रिम्स ले जाने के दौरान मौत, शव छोड़ भागा 108 एंबुलेंस ड्राइवर

 

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र के मौदा गांव में एक 3 साल की बच्ची सड़क हादसे में घायल हो गई. चाईबासा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसकी मौत बंदगांव घाटी के आसपास हो गई. बच्ची की मौत के बाद 108 एंबुलेंस का चालक शव को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/the-cm-released-the-data-denying-it-so-banna-said-the-central-government-is-defaming-jharkhand/69932/">सीएम

ने आंकड़ा जारी कर किया खंडन, तो बन्ना ने कहा, “झूठ-फरेब के सहारे झारखंड को बदनाम कर रही केंद्र”

चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में शव छोड़ भागा ड्राइवर

स्कूटी की चपेट में आयी बच्ची के सिर पर गंभीर चोट आई थी. सिर पर 12 टांके लगे थे. बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने परिजनों से उसका सीटी स्कैन कराने को कहा. सदर अस्पताल में सीटी स्कैन करने के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बच्ची को रिम्स ले जाने के लिए 108 एंबुलेस को बुलाया. एंबुलेंस से रांची जाने के दौरान बीच रास्ते में बच्ची की मौत के बाद ड्राइवर ने मानवता को शर्मसार करते हुए शव को अनुमंडल अस्पताल में छोड़ दिया. बच्ची के परिजन शव को सदर अस्पताल वापस छोड़ देने को कहते रहे, लेकिन ड्राइवर ने उनकी नहीं सुनी और शव उतारकर भाग गया.

एसडीओ ने उपलब्ध कराया एंबुलेंस

शव को अनुमंडल अस्पताल में उतारे जाने के बाद परिजन परेशान हो गये. दूसरा एंबुलेंस भी उन्हें नहीं मिल रहा था. वहीं लॉकडाउन की वजह से किराये पर गाड़ी भी नहीं मिल रही थी. परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों से एंबुलेंस उपलब्ध कराने की गुहार लगाई. इसी दौरान घटना की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई. सूचना मिलते ही एसडीओ ने तत्काल एक एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई और मृत बच्ची के शव और उसके परिजनों को चाईबासा सदर अस्पताल भिजवाया.
[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/raghuvars-threat-to-hemants-officers-will-not-leave-even-after-retirement/69938/">हेमंत

के अफसरों को रघुवर की धमकी- रिटायरमेंट के बाद भी नहीं छोड़ेंगे

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही