Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: घायल जवान को एयरलिफ्ट कर भेजा दिल्ली

Medininagar: पुलिस लाइन में पेड़ गिरने से जख्मी चार जवानों में से एक नित्यानंद महतो को पलामू एसपी रिष्मा रमेशन की पहल पर एयरलिफ्ट करके दिल्ली भेजा गया. इनका इलाज रांची के एक बड़े निजी अस्पताल में चल रहा था. लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया. नित्यानंद के सिर में गंभीर चोटें हैं. बता दें कि 4 जून को पलामू पुलिस लाइन में अचानक एक पेड़ गिर गया था. इस घटना में पुलिस के एक हवलदार, दो जवान और एक होमगार्ड के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सभी को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. सभी जवान मतगणना के दिन चुनाव कार्य के लिए जाने वाले थे. इनमें नित्यानंद और जयदेव सिंह के सिर में गंभीर रूप से चोट लगी थी.
इसे भी पढ़ें - गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-migrant-laborer-from-birni-dies-in-mumbai-dead-body-reaches-village/">गिरिडीह

: बिरनी के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत, गांव पहुंचा शव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही