Search

 
 
 

गोपालगंज: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

 
Gopalganj: सड़क हादसे में घायल युवक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के मिश्रबांधौरा गांव के पास हुई. मृतक की पहचान मिश्रबंधौरा गांव निवासी सुदामा कुशवाहा के 45 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र कुशवाहा के रूप में की गई. धर्मेंद्र मुंबई में रहकर सब्जी बेचता था. कुछ काम से वह घर आया था. जहां हादसे में वह घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के संदर्भ में बताया जाता है की मृतक बीते 11 सितंबर को अपने घर के पास टहल रहा था. इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया. धक्का लगते ही मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों के मदद से परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया था. जहां उसका इलाज चल रहा था. जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. विजयीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें - फ्रांस">https://lagatar.in/netanyahu-furious-over-french-president-macrons-statement-says-he-should-be-ashamed-israel-will-win-even-without-him/">फ्रांस

के राष्ट्रपति मैक्रां के बयान पर भड़के नेतन्याहू, कहा, उन्हें शर्म आनी चाहिए, उनके बिना भी इजरायल जीतेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही