Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओबीसी समुदाय के साथ हो रहा अन्याय: राजेश गुप्ता

Latehar: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि झारखंड में ओबीसी समुदाय के साथ अन्याय हो रहा है. ओबीसी समुदाय के हक व अधिकारों को छीना जा रहा है. राजेश गुप्ता लातेहार में ओबीसी मोर्चा की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने किया. राजेश गुप्ता ने आगे कहा कि चाहे नगरपालिका का चुनाव हो या फिर पंचायत चुनाव का हर चुनाव में ओबीसी को उनके हकों से वंचित किया जा रहा है. लातेहार में ओबीसी का आरक्षण शून्य है. लातेहार एक अनुसूचित जिला है. इस जिला में ओबीसी समुदाय के हकों की भरपाई के लिए सरकार को अलग से पैकेज देना चाहिए. इसे भी पढ़ें:चांडिल">https://lagatar.in/chandil-strategy-to-win-loksabha-and-vidhansabha-elections-made-at-mandal-level/">चांडिल

: मंडल स्तर पर बनी लाेकसभा व विधानसभा चुनाव फतह करने की रणनीति

ओबीसी के लिए अलग मंत्रालय हो- राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता ने ओबीसी के लिए अलग मंत्रालय बनाने की भी वकालत की. ओबीसी समुदाय को हक एव अधिकार दिलाने एवं समाज को जागरूक करने के लिए रथ यात्रा निकाली जायेगी. इस कार्यक्रम के लिए महेश प्रसाद को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है. रथ यात्रा का उदेश्य संगठन व समाज को पंचायत से ले कर गांव तक मजबूत बनाने का है. जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि इस रथ यात्रा को सफल बनाया जायेगा. सरकार के द्वारा ओबीसी समुदाय के जो हक व अधिकार लूटे जा रहे हैं, उसे गांव गांव त पहुंचाया जायेगा. मौके पर प्रदेश के सचिव राजू रंजन प्रसाद, महेश प्रसाद, मुकेश प्रसाद, वीरेंद्र यादव व वीरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-national-level-models-will-walk-on-the-ramp-wearing-clothes-designed-by-tavishi/">हजारीबाग

की बेटी का कमाल, राष्ट्रीय स्तर के मॉडल तविशी के डिजाइन किये कपड़ों को पहनकर रैंप पर उतरेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही