Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यायप्रणाली से ”अन्याय”।। बदल रहा संथाल का सियासी समीकरण।। 8 नक्सली अब मोस्टवांटेड।। एक-दूसरे को बचाने में डूबी तीन छात्राएं समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : सरकारों की अनदेखी के चलते देश की न्याय प्रणाली को ही न्याय नहीं मिल पा रहा है. देश में प्रत्येक 10 लाख लोगों के लिए मात्र 19 न्यायाधीश ही तैनात किए गए हैं. देश की अदालतों में कुल 4.8 करोड़ मामले लंबित हैं. ऐसे में वर्ष 2030 तक सबको न्याय सुनिश्चित करने का केंद्र सरकार का दावा फिलहाल पूरा होता दिखाई नहीं देता. यह खुलासा टाटा ट्रस्ट की पहल इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2022 में किया गया हैं. मंगलवार को जारी इस रिपोर्ट में समूची न्याय प्रणाली की खामियों और जरूरतों को उजागर किया गया है. साथ ही न्याय वितरण को एक आवश्यक सेवा के रूप में नामित करने का सुझाव दिया गया है. वर्ष 2024 के चुनाव से पहले संथाल परगना का सियासी समीकरण बदल रहा है. राजनीतिक दलों में बगावत, दल-बदल और रूठने-मनाने का खेल जारी है. अपने राजनीतिक करियर को बचाने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कई नेता दल बदलने को बेचैन हैं. इन्हीं में से एक हैं 8 साल पहले झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद और मंत्री हेमलाल मुर्मू. मुर्मू 11 अप्रैल को फिर से घर वापसी कर रहे हैं. सरायकेला-खरसांवा के तिरूलडील थाना के पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी आठ नक्सलियों को मंगलवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मोस्टवांटेड घोषित कर दिया है. उन पर 19 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया है. बता दें कि 14 जून 2019 को सरायकेला जिले के तिरूलडीह के कुकुरूहाट बाजार में भाकपा माओवादियों ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. गुमला के सदर थाना क्षेत्र के असनी नवाटोली गांव में मंगलवार को तालाब में नहाने गईं तीन स्कूली छात्राओं की डूबने से मौत हो गई. तीनों की मौत एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को तालाब से निकाला. तीनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-2.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-2.jpeg"

alt="" width="1269" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-2.jpeg"

alt="" width="1342" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/4-2.jpeg"

alt="" width="1346" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-2.jpeg"

alt="" width="1086" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/6-2.jpeg"

alt="" width="1312" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-2.jpeg"

alt="" width="1600" height="1277" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही