Search

 
 
 

इनर व्हील क्लब ने किया सीपीआर व साइबर क्राइम पर कार्यशाला का आयोजन

 
Ranchi : डोरंडा स्थित निर्मला कॉलेज में इनर व्हील क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से शुक्रवार को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) व साइबर क्राइम से सुरक्षा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान क्यूरेस्टा अस्पताल में कार्यरत आईसीयू स्पेशलिस्ट डॉक्टर सना अंजुम हक ने बताया कि अचानक हृदयाघात होने पर कैसे सीपीआर देकर बचाव किया जा सकता है. लाइव डेमो देकर उन्होंने बताया कि यदि किसी को हार्ट अटैक आता है और सांसे रुकने लगती है, तो मेडिकल सहायता मिलने तक किस प्रकार जान बचाया जा सकता है. वहीं एडवोकेट शालिनी और शिवांगी ने साइबर क्राइम संबंधित जरूरी जानकारी दी. साथ ही बताया कि यदि आप साइबर फ्रॉड के शिकार हो जाएं तो पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करानी चाहिए. इसके अलवा ऑनलाइन बैंकिंग ठगी के विषय में भी जरूरी जानकारी दी गयी. एडवोकेट्स ने सोशल प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह भी दिया. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/global-times-did-not-like-pm-modis-visit-to-ukraine-un-secretary-general-said-it-will-help-in-ending-the-war/">पीएम

मोदी की यूक्रेन यात्रा ग्लोबल टाइम्स को रास नहीं आयी, UN महासचिव ने कहा, युद्ध समाप्त करने में मदद मिलेगी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही