Search

इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट असेंबली  :  प्रियंका कुमार सत्र 2026–27 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन चुनी गयी

प्रियंका कुमार के नेतृत्व में गठित नयी डिस्ट्रिक्ट एक्जीक्यूटिव टीम में रश्मि गुप्ता ने एसी मेंबर, निभा मिश्रा ने डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन, नीता नारायण ने डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी, विभा चरणपाहाड़ी ने डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर, नीलू अरोड़ा ने डिस्ट्रिक्ट आईएसओ तथा सोनल वर्मा ने डिस्ट्रिक्ट एडिटर के रूप में पदभार संभाला.
 
Ranchi : इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की 42वीं डिस्ट्रिक्ट असेंबली का आयोजन रांची में किया गया. इसमें प्रियंका कुमार (सत्र 2026–27) की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन चुनी गयी.. बता दें कि बिहार और झारखंड में फैले इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 के अंतर्गत कुल 96 क्लब कार्यरत हैं, जिनसे लगभग 6000 सदस्याएं जुड़ी हुई हैं.

Uploaded Image

मित्रता और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव के आदर्शों को समर्पित डिस्ट्रिक्ट असेंबली का उद्देश्य समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर महत्वपूर्ण कार्य करना है. रांची में संपन्न असेंबली में बिहार व झारखंड के विभिन्न क्लबों से आयी 350 से अधिक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

प्रियंका कुमार के नेतृत्व में गठित नयी डिस्ट्रिक्ट एक्जीक्यूटिव टीम में रश्मि गुप्ता ने एसी मेंबर, निभा मिश्रा ने डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन, नीता नारायण ने डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी, विभा चरणपाहाड़ी ने डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर, नीलू अरोड़ा ने डिस्ट्रिक्ट आईएसओ तथा सोनल वर्मा ने डिस्ट्रिक्ट एडिटर के रूप में पदभार संभाला.

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महुआ माझी भी शामिल हुई. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आयी हुई महिलाएं अपने-अपने फील्ड के एक्सपर्ट हैं. वे समाज को अच्छी दिशा देने का काम करें.  

महुआ माझी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में अच्छा संदेश देते हैं कार्यक्रम की शुरुआत में  मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रदर्शन किया गया. मां दुर्गा के नौ रूप महिलाओं की अलग अलग शक्तियों को दर्शाते हैं और महिलाओं को सशक्त करने का काम करते है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही