Search

 
 
 

बिहार में इस बीमारी की चपेट में आ रहे 2 साल तक के मासूम

 
Bhojpur : देश भर में कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट को लेकर लोगों के बीच दहशत का माहौल कायम है. वहीं, अब बिहार के भोजपुर जिले में एक ऐसी अज्ञात बीमारी फैल रही है, जिसकी चपेट में अब तक एक-एक कर 11 बच्चे आ गए हैं. मामला चरपोखरी प्रखंड के नगरी गांव का है. जहां अज्ञात बीमारी से 2 बच्चों की मौत हो गई है. वहीं 9 बच्चे अभी भी बीमार हैं. सभी बीमार बच्चों की उम्र 1 से 2 साल के बीच बताई जा रही है. हालांकि, डॉक्टर इसे खसरा करार दे रहे हैं. लेकिन अभी भी डॉक्टरों की टीम कई बच्चों में दिख रहे लक्षणों की जांच में लगी है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/giridih-sweaters-distributed-among-children-in-many-anganwadi-centers-of-gandey-block/">रामगढ़

उपचुनाव : महागठबंधन का खेल बिगाड़ सकते हैं एआईएमआईएम प्रत्याशी और पूर्व महाधिवक्ता

गांव में कैंप लगाकर डॉक्टर कर रहे बच्चों का इलाज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-1-30.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चरपोखरी के नगरी स्थित दलित टोला में पिछले पांच दिनों से फैली इस बीमारी की सूचना मिलते ही डाक्टरों की एक पूरी टीम टोले में मेडिकल कैम्प लगाकर बीमार बच्चों के उपचार में लगी है. डाक्टरों के मुताबिक, सभी बच्चे मीजल्स आउटब्रेक नामक बीमारी से ग्रसित हैं जिसे आम तौर पर लोग बड़ी माता या छोटी माता कहते हैं. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बीमार बच्चों के घरवालों ने जागरूकता के अभाव में डॉक्टरों से संपर्क न करते हुए झाड़-फूंक से इलाज करना शुरू कर दिया. जिसकी वजह से दो बच्चों की मौत हो गई. फिलहाल, नगरी के दलित टोले में मौजूद सभी घर में स्वास्थ्य विभाग की टीम घूम-घूमकर सभी बच्चों के इलाज में जुटी है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-excise-department-raids-and-demolishes-illegal-liquor-distillery-in-sapda/">आदित्यपुर

: सपड़ा में आबकारी विभाग ने छापामारी कर अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही