Ranchi : नियुक्तियों में देरी और बजट में छात्रों पर ध्यान नहीं दिए जाने के मुद्दों को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा 20 मार्च को विधानसभा के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया जाएगा. शनिवार को आरवाईए के राज्य सचिव अविनाश रंजन ने कहा कि नौजवानों को रोजगार के मुद्दे को लेकर सत्ता में आए सीएम हेमंत सोरेन ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की चाल चलते हुए अभी तक कोई भी बहाली की घोषणा नहीं की है. हेमंत सरकार को सत्ता में आए 3 साल हो चुके हैं. उनका वादा था कि सत्ता में आते ही 5 लाख नौकरियों की गारंटी करेंगे. झारखंड में 3.5 लाख सरकारी पद रिक्त है. भाषा के सवाल, नियोजन नीति, स्थानीयता और भ्रष्टाचार के सवालों के बीच रोजगार का असली मुद्दा गौण हो गया है. कहा कि पूरे झारखंड में नौजवानों के रोजगार को सुनिश्चित करने के लिए आंदोलन तेज किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/h3n2-test-kit-reached-rims-200-samples-can-be-tested/">रिम्स
पहुंची एच3एन2 जांच किट, 200 सैंपलों की हो सकेगी जांच [wpse_comments_template]
20 मार्च को विधानसभा के समक्ष धरना देगी इंकलाबी नौजवान सभा

Leave a Comment