Search

 
 
 

रांची: डीसी ने पंडरा स्थित मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

 
Ranchi: डीसी वरुण रंजन ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर पंडरा स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, सभी निर्वाची पदाधिकारी, ईवीएम नोडल पदाधिकारी और सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. डीसी ने वोटिंग काउंटिंग सेंटर पंडरा रांची एवं पंडरा स्थित वज्रगृह के पुरे परिसर का अवलोकन करते हुए तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं उन्होंने तमाम व्यवस्था को दुरस्त करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया. निरीक्षण के क्रम में स्ट्रांग रूम में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) के रख-रखाव की व्यवस्था, काउंटिंग कक्ष, पोलिंग पार्टी रूट, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मतगणना केंद्र का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, पंडाल, स्ट्रांग रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों, चुनाव में तैनात कर्मियों के लिए भोजन की व्यवस्था, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया. मतगणना क्रम में पुरे परिसर में गंदगी नहीं रहे एवं उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बिल्डिंग का रंग-रोगन भी कराने को कहा. इसे भी पढ़ें - दिवाली">https://lagatar.in/gift-to-central-employees-before-diwali-dearness-allowance-increased-by-3-to-53/">दिवाली

से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़कर 53 फीसदी हुआ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही