Search

 
 
 

डीसी ने किया वोटिंग काउंटिंग सेंटर व स्ट्रॉन्ग रूम पंडरा का निरीक्षण

 
Ranchi: रांची डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने सोमवार को विधानसभा चुनाव को लेकर 23 नवंबर को होने वाले मतगणना को लेकर वोटिंग काउंटिंग सेंटर एवं पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम के पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही व्यवस्था को दुरस्त करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया. निरीक्षण क्रम में डीसी रांची दिनेश कुमार यादव, अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी सिल्ली रामनारायण सिंह, एडीएम नक्सल सह निर्वाची पदाधिकारी खिजरी सुदर्शन मुर्मू, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, अंचल अधिकारी ओरमांझी एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

मतगणना के वक्त तमाम व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे 

डीसी ने निरीक्षण के क्रम में स्ट्रांग रूम में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) के रख-रखाव की व्यवस्था, काउंटिंग कक्ष, सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मतगणना केंद्र का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, पंडाल, स्ट्रांग रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों, चुनाव में तैनात कर्मियों के लिए भोजन की व्यवस्था, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया. डीसी ने द्वितीय चरण के मतदान के संपन्न होने के उपरांत चुनावी कार्यों में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों द्वारा पोल्ड ईवीएम को पंडरा में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कराने पहुंचने को लेकर रिसीविंग सेल की ब्रीफिंग करते हुए सम्बंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कहा कि मतदान कर्मी ज़ब EVM जमा करने आए तो वे सभी कर्मी यह सुनिश्चित रूप से देख लें की भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देश का पालन हो रहा है ना पोलिंग पार्टी सारे डिटेल का भरा है ना, यह सब आवश्यक रूप से देख लें. उन्होंने विशेष रूप से रिसीविंग सेल के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महिला पोलिंग पार्टी ज़ब EVM जमा करने रिसीविंग सेल पहुंचे तो उन्हें प्राथमिकता देते हुए उनका EVM तुरंत जमा कर लें. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/rahul-gandhis-press-conference-a-masterclass-of-hypocrisy-bjp-says-remember-his-track-record/">भाजपा

ने कहा, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पाखंड की मास्टरक्लास, अपने ट्रैक रिकॉर्ड को याद करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही