Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PLFI को पुलिस गतिविधि की जानकारी देने का दरोगा पर लगा आरोप

Ranchi : पीएलएफआई उग्रवादी संगठन को पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी देने का आरोप एक दरोगा पर लगा है. जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया. यह मामला खूंटी जिला का है. पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से सांठगाठ और पुलिस गतिविधियों की सूचना देने के आरोप में दारोगा मनोज कच्छप को बर्खास्त कर दिया गया है. बर्खास्तगी की कार्रवाई पुलिस नियमावली के तहत की गई है. इसे भी पढ़ें -मौसम">https://lagatar.in/the-weather-will-take-a-turn-there-is-a-possibility-of-rain-with-thunder-in-the-state/">मौसम

लेगा करवट! राज्य में गरज के साथ बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

पुलिस गतिविधि की सूचना देने का साक्ष्य मिला है

दरोगा मनोज कच्छप के द्वारा पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश से सांठगांठ रखने और पुलिस की गतिविधि की सूचना देने का साक्ष्य मिला था. जिसके बाद उसके ऊपर यह कार्रवाई की गई. विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी परिस्थिति में मनोज कच्छप के विभाग में बने रहने से सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस के लिए घातक है और इससे अभियान में जाने वाले पुलिसकर्मियों के जानमाल का भारी क्षति होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. आरोपी द्वारा इस प्रकार का किया गया कार्य इनकी आचरण हीनता पुलिस विभाग के साथ धोखेबाजी है. आरोपी एक अनुशासनिक विभाग के पदाधिकारी रहने के बावजूद विभाग के स्थापित मर्यादा के प्रतिकूल आचरण किया गया है. जिससे विभाग शर्मसार हुआ है. पुलिस ने आरोपी के इस कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है. बल्कि पीएलएफआई के विरुद्ध अभियान में जाने वाले पुलिस कर्मियों का मनोबल गिरा है. साथ ही आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना उत्पन्न हुई है. यह आरोपी के कर्तव्य अनुशासनहीनता पुलिस विभाग के साथ धोखेबाजी और पुलिस पदाधिकारी होने का परिचय देता है. इसे भी पढ़ें - मुंबई">https://lagatar.in/news-came-from-mumbai-gautam-adani-met-sharad-pawar-meeting-discussed-in-political-circles/">मुंबई

से आयी खबर, गौतम अडानी शरद पवार से मिले, राजनीतिक हलकों में मुलाकात की चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही