Search

दारोगा मीरा सिंह फिर पहुंची ईडी ऑफिस

Ranchi  : दरोगा मीरा सिंह आज गुरुवार को ईडी ऑफिस पहुंची है. इससे पहले मीरा सिंह दो अप्रैल को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पेश हुई थी.  ईडी ने उनकी उपस्थिति में उनके डिजिटल डिवाइस से डाटा निकाला था. डाटा निकालने का काम पूरा नहीं होने की वजह से मीरा सिंह को फिर से हाजिर होने का निर्देश दिया गया था. जिसको लेकर वो फिर से ईडी के समक्ष उपस्थित हुई हैं. बता दें कि ईडी ने 21 मार्च को तत्कालीन तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह और उसके करीबी मोहित नाथ शाहदेव के ठिकानों पर छापा मारा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//