Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दारोगा संध्या टोपनो हत्याकांड : पुलिस ने घटना में शामिल तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राजधानी रांची में  बीते बुधवार को  गौ तस्करों ने महिला पुलिस संध्या टोपनो को वाहन से कुचल कर हत्या कर दी थी. इस घटना बुधवार सुबह 3 बजे अंजाम दिया गया था. महिला पुलिस को कुचलने के बाद तस्कर वाहन लेकर फरार हो गये थे.  मामले की जांच करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल तीन गौ तस्कर शाहिद, ताहिर और एक अन्य को गिरफ्तार किया है. बता दें कि इससे पहले पुलिस ने वाहन का चालक नाजिर खान को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था. पढ़ें - शिवसेना">https://lagatar.in/whose-shiv-sena-is-election-commission-asks-eknath-shinde-and-uddhav-thackeray-faction-to-submit-documents-by-august-8/">शिवसेना

किसकी होगी, चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट को 8 अगस्त तक दस्तावेज जमा करने को कहा
इसे भी पढ़ें - लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-fight-in-land-dispute-one-dead/">लोहरदगा

: जमीन विवाद में मारपीट, एक की मौत

सिमडेगा से भाग कर आ रहा था पशु तस्कर

बताया जा रहा है कि पशु तस्कर सिमडेगा से पिकअप वैन में पशु लेकर तस्करी के लिए जा रहे थे. जिसकी सूचना सिमडेगा पुलिस को मिली थी. सिमडेगा पुलिस ने पिकअप वैन का पीछा किया, लेकिन तस्कर वाहन लेकर भागने लगे. जिसके बाद सूचना गुमला कामडारा पुलिस को दी गई. गुमला पुलिस ने सड़क में बेरियर लगाया, लेकिन चालक ने उसे तोड़कर भाग गया.फिर तोरपा पुलिस ने बेरियर लगाया तो वहां भी तोड़कर भाग गया. उसके बाद सूचना खूंटी पुलिस को दी. खूंटी पुलिस ने रात में नाका पर चैकिंग लगाया वहां से चकमा देकर पशु तस्कर दूसरे रास्ते से रांची की ओर भागा. इसे भी पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-three-registrars-will-be-reinstated-for-birth-and-death-certificates-in-municipal-corporation/">धनबाद:

 नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए बहाल होंगे तीन रजिस्ट्रार

रांची में महिला दरोगा को कुचलकर हो गया फरार

सिमडेगा पुलिस ने रांची पुलिस को पशु तस्करों की सूचना दी. रांची पुलिस ने खूंटी- रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के स्थित हुलहुन्दू के पास चेकिंग लगाया. इसी दौरान बुधवार की सुबह करीब तीन बजे तेजी से एक सफेद रंग का पिकअप वैन आते दिखा. चेकिंग पोस्ट पर तैनात सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो गाड़ी रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के ऊपर चढ़ा दिया और भागने लगा. इस दौरान दरोगा की मौके पर मौत हो गई. वहीं गाड़ी चालक ने वाहन लेकर भागने लगा. गश्ती दल ने पीछा किया,लेकिन तेज रफ्तार में रिंग रोड की ओर से भागने लगा. पिकअप वैन रिंग रोड में पलट गईं. गाड़ी से कई तस्कर कूदकर भाग गया है. चालक नाजिर खान पुलिस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इसे भी पढ़ें - मैं">https://lagatar.in/main-jhukega-nahi-allu-arjuns-pushpa-the-rule-will-be-released-in-august-2023-the-film-is-of-500-crores-budget/">मैं

झुकेगा नहीं….अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा- द रूल’ अगस्त 2023 में होगी रिलीज, 500 करोड़ बजट की है फिल्म

तीन भाई बहन थी संध्या टोपनो 

संध्या टोपनो 2018 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं. मूल रूप से वो खूंटी जिले के रनिया की वाली थी. वर्तमान में संध्या अपने परिवार के साथ जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रहती थी. संध्या तीन भाई बहन में मझली थी. उनकी बड़ी बहन सीमा टोपनो हाउस वाइफ हैं. जबकि छोटा भाई अजीत टोपनो पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में काम करता है. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/schools-remain-open-on-sundays-in-kishanganj-bihar-studies-are-not-held-on-fridays-due-to-religious-reasons/">बिहार

के किशनगंज में भी रविवार को खुली रहती है स्कूल, मजहबी कारणों से शुक्रवार नहीं होती पढ़ाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही