Search

 
 
 

दरोगा संध्या टोपनो हत्या मामला: तस्कर ने कहा- “जो दिखे उसे कुचल दो”

 
Ranchi: हरियाणा के बाद राजधानी रांची में तस्करों ने पुलिस अधिकारी को वाहन से कुचल कर हत्या कर दी गई थी. दोनों घटना देशभर में चर्चित था. घटना बुधवार की सुबह तीन बजे की है. जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुंडू में वाहन चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने महिला दरोगा को गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी थी. एसएसपी कौशल किशोर के निर्देश पर पुलिस टीम गठिक की गई थी. पुलिस ने घटना में शामिल साजिद अंसारी को बीते 23 जुलाई को ही नागा बाबा खटाल के पास से गिरफ्तार कर लिया था.

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की कोशिश

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके पिता ताहिर मियां और भाई शाहिद अंसारी को भी दबोच लिया. वहीं घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है. बता दें कि इससे पहले पुलिस ने वाहन के चालक नाजिर खान को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था. इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु">https://lagatar.in/demand-for-hemant-governments-plan-to-give-five-units-of-electricity-free-for-planting-one-tree-in-tamil-nadu-arose/">तमिलनाडु

 में हेमंत सरकार की ‘एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त’ देने की योजना की मांग उठी

“साजिद ने कहा था- जो दिखे उसे कुचल दो”

सब इंस्पेक्टर संध्या की हत्या मामले में गिरफ्तार नेजार खान ने खुलासा किया कि साजिद ही मुख्य तस्कर है. वह दर्जनों बार ओडिशा से गौ वंशीय पशु रांची लाकर शहर के विभिन्न इलाकों में बिक्री कर चुका है. उसने यह भी बताया था कि बीते मंगलवार को साजिद उसे ओडिशा के ठकुलपुर ले गया. वहां उसने कहा कि पिकअप वैन में गौवंशीय पशु लोड करो. उसने यह भी कहा कि गाड़ी कहीं नहीं रोकना है. सीधे रांची में ही गाड़ी रूकेगी. आरोपी नाजिर ने पुलिस को यह भी बताया कि मुख्य तस्कर साजिद ने उससे कहा कि रास्ते में जो भी मिले, उसे उड़ा देना. चाहे वह आम आदमी हो या फिर पुलिस वाले.

पशु तस्करी में मोटी रकम

उसने पुलिस के समक्ष यह भी खुलासा किया कि पुलिस और अन्य लोगों को गौवंशीय पशु को लाने के एवज में मोटी रकम भी दी जाती है. उसने कहा कि इसकी पूरी जानकारी मुख्य तस्कर साजिद को है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही