Search

 
 
 

प्रेमानंद महाराज से प्रभावित होकर 10वीं के छात्र ने छोड़ा घर

इंदौर के खजराना इलाके से एक नाबालिग स्टूडेंट के घर छोड़ने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि स्टूडेंट संत प्रेमानंद महाराज के आध्यात्मिक प्रवचनों से प्रभावित था. घर छोड़ने से पहले उसने अपने माता-पिता के नाम एक भावुक पत्र भी लिखा
 

Lagatar desk : इंदौर के खजराना इलाके से एक नाबालिग छात्र  के घर छोड़ने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि छात्र  संत प्रेमानंद महाराज के आध्यात्मिक प्रवचनों से प्रभावित था. घर छोड़ने से पहले उसने अपने माता-पिता के नाम एक भावुक पत्र भी लिखा.

 

माता-पिता के नाम लिखा भावुक पत्र

जानकारी के अनुसार स्टूडेंट का नाम रुद्र पांडे है, जो 10वीं क्लास का स्टूडेंट है और खजराना थाना इलाके की श्री कृष्ण विहार कॉलोनी में रहता था. घर छोड़ने से पहले उसने पत्र में लिखा -मैं रुद्र पांडे… महाराज जी के चरणों में जा रहा हूं. मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं. मम्मी-पापा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना. आपके साथ मेरा जीवन पूरा हो गया, अब मैं चलता हूं.स्टूडेंट घर से जाते समय 500 रुपये भी लेकर गया. उसने पत्र में लिखा कि ये पैसे उसका एक दोस्त माता-पिता को लौटा देगा

 

पिता हैं ड्राइवर

छात्र ने पत्र में यह भी लिखा है कि वह घर किसी डांट-फटकार या खराब रिजल्ट की वजह से नहीं छोड़ रहा है. बताया जा रहा है कि उसके पिता सेक्स से ड्राइवर हैं. बेटे के अचानक घर छोड़ने से परिवार काफी चिंतित है.

 

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया

इस मामले में खजराना पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. कुछ फुटेज में छात्र घर से बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है और उसकी पीठ पर बैग टंगा हुआ है.वहां पुलिस संभावित जगहों पर उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही