Search

 
 
 

रामनवमी जुलूस रूट पर लगाएं सीसीटीवी : उपायुक्त

 
डीसी ने रामनवमी पूजा जुलूस के रूट का निरीक्षण किया Latehar:  रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था को ले कर उपायुक्त गरिमा सिंह ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होने जुलूस आवागमन को सुलभ बनाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की. जुलूस के निर्धारित मार्गों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सभी जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में तैनात करने का निर्देश दिया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से जुलूस मार्गों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया . उपायुक्त ने सड़क मार्ग में पड़ने वाले पेड़ों के डालियों व अव्यवस्थित बिजली के तारों आदि को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अंबाकोठी, थाना चौक, बाजार टांड़ व नवरंग चौक तक रूट का निरीक्षण किया. इस मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, नगर प्रशासक राजीव रंजन व गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी श्रेयांश व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dc-gave-orders-two-criminals-will-have-to-mark-their-attendance/">रामगढ़

: डीसी ने दिया आदेश, दो अपराधियों को लगानी होगी हाजिरी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही