Dhanbad : धनबाद शहर में प्रदूषण का स्तर जानने के लिए प्रदूषण मापक यंत्र लगाने का काम पूरा हो गया है. प्रदूषण की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम भी तैयार है. प्रदूषण का स्तर बताने वाला डिस्प्ले बोर्ड विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को चालू हो जाएगा. नगर निगम ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. डिस्प्ले बोर्ड गोल्फ ग्राउंड, नया बाजार, आईएसएम गेट, बिरसा मुंडा पार्क व नगर निगम कार्यालय गेट के पास लगाए गए हैं. शहर के किन इलाकों में हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है और किस समय कम रहता है, इसकी जानकारी हर घंटे कंट्रोल रूम के जरिए लोगों को पता चल जाएगी. आम लोग भी डिस्प्ले बोर्ड पर हवा में प्रदूषण के स्तर को देख पाएंगे. कंट्रोल रूम का सर्वर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से भी जुड़ेगा. नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि डिस्प्ले बोर्ड लगाने का उद्देश्य शहर में प्रदूषण की सटीक जानकारी प्राप्त करना है. इससे बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम का काम आसान होगा. शहरवासी भी जागरूक होंगे.
: सीपी फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए पहला कदम स्कूल के 3 खिलाड़ी टीम में शामिल
धनबाद : बिजली संकट से त्रस्त झरिया के युवाओं ने एरिया कार्यालय के पास किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
पूरा सिस्टम लगाने पर 8 करोड़ हुए खर्च
ज्ञात हो कि शहर में पिछले डेढ़ साल से प्रदूषण की मॉनिटरिंग की तैयारी चल रही है. पूरे सिस्टम को लगाने में 8 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. पिछले साल 25 दिसंबर को डिस्प्ले बोर्ड चालू करने की घोषणा निगम के अफसरों ने की थी, लेकिन असफल रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-first-step-for-cp-football-championship-3-players-of-the-school-included-in-the-team/">धनबाद: सीपी फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए पहला कदम स्कूल के 3 खिलाड़ी टीम में शामिल
शहर में 10 स्थानों पर बना है मॉनिटरिंग स्टेशन
नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम के तहत शहर में प्रदूषण मापक यंत्र लगाए गए हैं. इसके साथ ही गोल्फ ग्राउंड, आईएसएम कैंपस, बिरसा मुंडा पार्क, भूदा, लिलोरी स्थान पार्क, भागाबांध, मोहलबनी श्मशान घाट, सिंदरी अंचल कार्यालय, झरिया अंचल कार्यालय और नुनूडीह में मॉनिटरिंग स्टेशन बनाया गया है.प्रदूषण की रोकथाम में मिलेगी मदद
शहरी क्षेत्र में प्रदूषण मापक यंत्र लगाने से उसकी रोकथाम में मदद मिलेगी. निगम के आंकड़े के अनुसार अब तक शहरी क्षेत्र में 25 हजार पौधे, 10 से अधिक पार्क, ग्रीन पैच, धूलकण रोकने के लिए पानी का छिडकाव, साफ-सफाई आदि काम किया जा रहा है. प्रदूषण मापक यंत्र लगने से ज्यादा प्रदूषण वाले क्षेत्रों की पहचान कर रोकथाम के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम होगा. निगम इस काम में बीसीसीएल व जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों की भी मदद लेगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-jharias-youth-affected-by-power-crisis-demonstrated-near-the-area-office/">धनबाद : बिजली संकट से त्रस्त झरिया के युवाओं ने एरिया कार्यालय के पास किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Leave a Comment